रायपुर । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आज से 10वीं की परीक्षाएं शुरू की जाएंगी. छत्तीसगढ़ बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा 21 मार्च का तक चलेगी. पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा होगी. CGBSE की ओर से सभी बोर्ड परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए गए हैं. मैट्रिक की परीक्षा का आयोजन एक ही पाली में किया जाएगा.कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा सुबह 9.15 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक 3 घंटे के लिए आयोजित की जाएगी. सेंटर पर सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले पहुंचना होगा. तय समय से देरी से आने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. इस बार बोर्ड ने छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. जिस पर छात्रों के विषय संबंधी समाधान और तनाव से निपटने के टिप्स दिए जा रहे हैं।बिना हाॅल टिकट के उन्हें एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी