Breaking- AAP के होंगे एक्टर सोनू सूद! दिल्ली में हुई अहम बैठक, गुजरात में आम आदमी पार्टी का बनेंगे चेहरा

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद आयकर विभाग के सर्वे के चलते सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबरों के अनुसार, वे जल्द ही पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने कल पार्टी के कुछ नेताओं के साथ बैठक की थी। इससे पहले अगस्त में दिल्ली में सत्तारूढ़ आप ने सूद को ‘देश के मेंटर’ पहल का ब्रैंड एम्बेसडर बनाया था।

आम आदमी पार्टी के सदस्य बन सकते हैं सोनू सूद

रिपोर्ट के मुताबिक, सोनू सूद आप के सदस्य बन सकते हैं। उनकी सदस्यता को लेकर दिल्ली के एक कार्यालय में आप पदाधिकारियों की बैठक भी हुई थी। इस मीटिंग में गुजरात के नामी कारोबारी भी शामिल थे। बता दें कि 2022 में गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव में आप मजबूती से उतरने की तैयारी कर रही है।

बताया जा रहा है कि, सोनू सूद के साथ पार्टी नेताओं की बैठक की जानकारी दिल्ली मुख्यालय को भी थी, इसके अलावा कुछ समय पहले ही वे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मिले थे जिसके बाद ही उनके घर और दफ्तरों में आयकर विभाग ने छापेमारी की। हालांकि, एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि दो राजनीतिक दलों ने राज्यसभा में सीटों की पेशकश की थी, जिसे उन्होंने मना कर दिया था।

वहीं इससे पहले अगस्त में सीएम केजरीवाल ने ऐलान किया था की सोनू सूद दिल्ली सरकार की पहल ‘देश के मेंटर’ के ब्रैंड एम्बेसडर बनेंगे। केजरीवाल ने कहा था कि यह देश का सबसे बड़ा मेंटरिंग प्रोग्राम होगा, इसमें 3 लाख युवा दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 10 लाख छात्रों को मार्गदर्शन देंगे। बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान सोनू सूद ने लॉकडाउन में फंसे कई प्रवासी मजदूरों और छात्रों की मदद की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *