आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा के ब्रह्मदत्त त्रिपाठी अध्यक्ष नियुक्त

मुंगेली। कस्तूरबा कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य और विश्व हिंदू परिषद जिला मुंगेली के सह मंत्री अशासकीय विद्यालय संचालक संघ प्रदेश सह सचिव ब्रह्मदत्त त्रिपाठी को आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा छत्तीसगढ़ इकाई (रजि) भारत के प्रदेशाध्यक्ष पं. राकेश तिवारी द्वारा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अपनी नियुक्ति उपरांत नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पंडित ब्रम्हदत्त त्रिपाठी ने आभार जताते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. प्रदीप शुक्ला, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव पं. राकेश शुक्ला, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पं. रेखेन्द्र तिवारी, राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती रेखा त्रिपाठी के अनुमोदन पर आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा छत्तीसगढ़ इकाई (रजि) भारत के आदरणीय प्रदेशाध्यक्ष पं. राकेश तिवारी द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान कर जो मुझे संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है उसके लिये मैं आप सभी का हृदय से आभारी हूँ ।
मैं विश्वास दिलाता हूँ की संगठन के निर्देशों के अनुरूप निष्ठा पूर्वक कार्य कर विप्र समाज की सेवा में तत्पर रहूँगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *