BREAKING : वायु सेना का लड़ाकू विमान क्रैश 2 पायलट शहीद

राजस्थान: राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राजस्थान के बाडमेर में वायु सेना का लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है। क्रैश होते ही विमान में भयानक आग लग गई। भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

बाड़मेर में मिग-21 लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी से बात की। वायुसेना प्रमुख ने उन्हें घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।विमान क्रैश होने के बाद मलबे में आग लग गई और एक किलोमीटर तक फ़ैल गई।

वहीँ एक और बयान जारी कर वायु सेना ने बताया कि दोनों पायलट शहीद हो गए हैं। भारतीय वायुसेना को जान गंवाने का गहरा अफसोस है और शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं.।

वायु सेना ने बयान जारी कर बताया – आज शाम 9:10 बजे, एक IAF मिग 21 ट्रेनर विमान एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान पश्चिमी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दोनों पायलटों को घातक चोटें आईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *