Breaking: CM भूपेश बघेल ने फिर सभी मंत्रियों को बुलाया सीएम हाउस, कुछ देर में शुरू होगी बैठक

राजनीति छत्तीसगढ़

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीएम हाउस में फिर सभी मंत्रियों से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल ने बैठक बुलाई है। विधानसभा में डेढ़ घंटे हुई मंत्री टीएस सिंहदेव से चर्चा के बाद  फिर अचानक सीएम हाउस में होने जा रही इस बैठक के संबंध में कई कयास लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिर से इस विवाद के मामले पर चर्चा होगी। हाईकमान से मिले निर्देशों के बाद मामले का पटाक्षेप करने का प्रयास किया जाएगा। बुधवार को सरकार इस पूरे मामले पर अपना वक्तव्य भी देगी। इसकी तैयारी के संबंध में भी चर्चा की जाएगी। सदन में विपक्ष के हमलों से बचने की भी पूरी रणनीति तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *