BREAKING : सीएम हेमंत सोरेन की बढ़ी मुश्किलें, जा सकती है विधानसभा की सदस्यता

रांची: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को एक बड़ा झटका लगा है. दरअसल, निर्वाचन आयोग ने झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की सदस्यता रद्द करने की सिफारिश राज्यपाल को भेजी है. चुनाव आयोग ने लाभ के पद पर होने के आरोपों पर अपनी राय भेजी है.

जा सकती है सीएम की कुर्सी

अगर सोरेन की सदस्यता जाती है तो फिर उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी जाना लगभग तय है.दरअसल सोरेन पर आरोप है कि उन्होंने सीएम रहते हुए अपने नाम पर कोयले की खादान को आवंटित कर दिया था. इतना ही नहीं उनके कुछ करीबियों पर शेल कंपनी के जरिए निवेश का आरोप भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *