रायगढ़-ब्रजराजनगर रेलवे स्टेशन में मालगाड़ी के दो बोगी पटरी से उतर गए हैं जिसके कारण मुंबई-हावड़ा मार्ग में आवागमन बाधित हो गया है । यात्री ट्रेनें भी काफी प्रभावित हुई हैं। कुर्ला-हावड़ा समरसत्ता एक्सप्रेस और मुंबई हावड़ा मेल रायगढ़ रेलवे स्टेशन में करीब ढाई घंटे से खड़ी रही एवं आजाद हिंद एक्सप्रेस हिमगिर रेलवे स्टेशन में खड़ी है।
सूत्रों के हवाले खबर है।
कि रात्रि करीब 9:45 बजे खाली मालगाड़ी ब्रजराजनगर से झाड़सुगुड़ा की ओर जा रही थी तभी मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से डिरेल हो गए। मालगाड़ी के पटरी से उतरते ही दुर्घटना के कारण हूटर बजने लगा तभी लोगों को मालूम हुआ कि ट्रेन दुर्घटना हुई है।
रेल मार्ग के मुख्य लाइन को क्लियर करने के लिए एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन झारसुगुड़ा से ब्रजराजनगर पहुंच चुकी है और रिलीफ कार्य में जुट गई है। रेल यातायात क्लियर करने के लिए रेलवे प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। बताया जा रहा है कि रायगढ़ रेलवे स्टेशन में खड़ी ट्रेनों को अभी-अभी रवाना किया गया है और दूसरी लाइन के रूट को रेलवे प्रशासन की टीम क्लियर करने की जद्दोजहद कर रही है।