Breaking-राज्य सरकार के नोटिस के बावजूद नही पहुंचे मुंगेली नपा अध्यक्ष संतुलाल सोनकर,हो सकती है बर्खास्तगी की कार्यवाही

रायपुर/मुंगेली। मुंगेली नगर पालिका के बेहद चर्चित नाली घोटाले में फंसे संतुलाल सोनकर व ठेकेदार सीएमओ की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही है। जिला न्यायालय, हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका निरस्त होने के बाद आज राज्य सरकार ने बर्खास्तगी कार्यवाही के पूर्व स्वयं उपस्थित होने के लिए नोटिस भेजा था। इस नोटिस के बाद एक तो लोगो की नजर हाई कोर्ट के अग्रिम जमानत याचिका पर लगी रही मगर वहां से अग्रिम जमानत याचिका निरस्त होने के बाद आज संभवतः जवाब पेश करने के लिए मंत्रालय उपस्थित होने का अंदेशा था मगर समाचार लिखे जाने तक स्वयं नगर पालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर द्वारा उपस्थित नही होने की खबर मिल रही है। इसके बाद अब राज्य शासन के नए आदेश के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है।

मुंगेली पुलिस भी रही चौकन्नी

बता दें आज नगर पालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर के जवाब पेश किए जाने के मद्देनजर सिटी कोतवाली पुलिस जो अपराध के बाद से नगर पालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर की पतासाजी, तलाश लगातार कर रही है। मुंगेली कोतवाली की टीम स्वयं थाना प्रभारी संजीव ठाकुर व अन्य पुलिस स्टाफ के साथ मंत्रालय पहुंची थी मगर फरार आरोपी संतुलाल सोनकर के उपस्थित नही होने के बाद पुलिस को संतुलाल सोनकर की गिरफ्तारी के लिए सफलता नही मिली।

बर्खास्तगी कार्यवाही के लगाए जा रहे कयास

नाली घोटाले के बाद लगातार कोर्ट से राहत न मिल पाने के बाद फरार नगर पालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर के पद बर्खास्तगी की कार्यवाही शासन कर सकती है। ऐसे में अब दोनो ही प्रमुख राजनैतिक दलों के लोगो मे पार्षदों के बीच अध्यक्ष के लिए दावेदार है वे अपने अपने नेताओ सहित अध्यक्ष बनने की जुगत में जुटे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *