Breaking- राष्ट्रपति दे सकते हैं इस्तीफा, क्या है इसके पीछे वजह, जाने

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति गनी इस्तीफा दे सकते हैं। काबुल में सूत्रों का कहना है कि सरकार आज इसकी घोषणा कर सकती है। हालांकि कल देर रात तक राष्ट्रपति से जुड़े सूत्रों का कहना था कि गनी अंतिम समय तक राष्ट्रपति रहेंगे।

इस समय तालिबान और अफगान बलों के बीच मैदान शहर में गवर्नर कंपाउंड के पास भीषण लड़ाई चल रही है। मैदान शहर को काबुल का गेटवे भी कहा जाता है। शनिवार सुबह तालिबानियों ने पक्तिया प्रांत की राजधानी शरना को भी कब्जे में ले लिया। इसके बाद तालिबान काबुल से महज एक घंटे की दूरी पर रह गया था।

कंधार रेडियो का नाम शरिया रेडियो किया

कंधार के गवर्नर रुहउल्लाह खानजाद ने तालिबान के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। तालिबान ने कंधार के रेडियो और सरकारी टीवी का नाम शरिया रेडियो कर दिया है। सरकारी दफ्तरों पर तालिबानी काबिज हो गए हैं।

19 प्रांतों पर तालिबान की हुकूमत

पक्तिया तालिबानियों के कब्जे में जाने वाला 19वां प्रांत है। पिछले 7 दिन में तालिबान ने 18 प्रांतों पर कब्जा किया है। तालिबान प्रवक्ता के मुताबिक यहां भीषण लड़ाई के बाद कब्जा हुआ है। यहां पर भारी हथियार बरामद किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *