Home Uncategorized विधायकी के बाद बृजमोहन ने मंत्री पद भी छोड़ा:​​​​​​​ इमोशनल होकर रायपुर...

विधायकी के बाद बृजमोहन ने मंत्री पद भी छोड़ा:​​​​​​​ इमोशनल होकर रायपुर सांसद बोले-किसी को कष्ट हुआ हो तो माफ करें; CM को सौंपा इस्तीफा

28
0

रायपुर/ छत्तीसगढ़ के रायपुर से सांसद चुने गए बृजमोहन अग्रवाल ने साय कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। वह प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री थे। बुधवार को साय कैबिनेट की बैठक में बृजमोहन शामिल होने के लिए पहुंचे थे। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को अपना इस्तीफा सौंपा।

इस्तीफा देने के बाद बृजमोहन अग्रवाल भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि, इतने साल मंत्री रहा। किसी को कोई कष्ट हुआ तो माफ कर दे। बृजमोहन अग्रवाल अब तक संसदीय कार्य मंत्री थे। उनके इस्तीफे के बाद चर्चा है कि मंत्री राम विचार नेताम को जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं बृजमोहन अग्रवाल के मंत्री पद से इस्तीफे पर कांग्रेस ने तंज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here