साय मंत्रिमंडल विस्तार : तीन नए चेहरे होंगे शामिल,कल राजभवन में होगा शपथ ग्रहण

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल विस्तार पर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। खुशवंत गुरु, राजेश अग्रवाल और गजेंद्र यादव को मंत्री बनाया जाएगा। तीनों विधायकों को कल सुबह 11 बजे राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

मंत्रिमंडल विस्तार का फैसला सामाजिक एवं क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। संगठन व सामाजिक संतुलन को साधने के लिए पहली बार तीन नए विधायकों को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, इस विस्तार के साथ पुराने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की भी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *