रायपुर। राजधानी रायपुर के फूलचौक स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में भीषण आग लगने अफरातफरी मच गई है। मौके पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। फिलहाल आगजनी के कारण और एटीएम में मौजूद रकम का विवरण नहीं पाया है।
बता दें कि इस आगजनी में एटीएम पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। अब तक आग लगने का कारण अज्ञात है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की एक वाहन मौके पर पहुँच आग को बुझाने में जुट गई है। फिलहाल मौदहापारा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।