जल्द ही जारी होंगे सीबीएसई 10वीं व 12वीं के परिणाम पढ़िये पूरा अपडेट

दिल्ली: सीबीएसई कक्षा 10 वीं, 12 वीं के परिणाम 2022 का बेसब्री से इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार बहुत जल्द ही खत्म होने वाला है । बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने खुलासा किया है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जुलाई 2022 के अंत तक टर्म 2 परीक्षाओं के परिणाम घोषित करेगा। इससे पहले कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि दसवीं कक्षा का परिणाम 4 जुलाई के आसपास, बारहवीं कक्षा का 10 जुलाई तक घोषित किया जाएगा। हालांकि अधिकारी ने रिपोर्टों को खारिज करते हुए कहा कि छात्रों को जल्द ही उनके परिणामों के बारे में सूचित किया जाएगा।

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि मूल्यांकन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चल रही है।और परिणाम की तारीख और समय जल्द ही सामने आ जाएगा।

सीबीएसई टर्म 2 मार्कशीट और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए स्टेप बाय स्टेप पढ़े प्रकिया

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, “सीबीएसई टर्म 2 क्लास 12 रिजल्ट, या सीबीएसई टर्म 2 क्लास 10 रिजल्ट 2022।”

अपना रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

आपका सीबीएसई टर्म 2 रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

स्क्रीन पर सीबीएसई टर्म 2 स्कोरकार्ड और मार्कशीट डाउनलोड करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *