बिलासपुर के कृष्णा पब्लिक स्कूल में किया टॉप, विद्यालय परिवार ने दी बधाई
IIT करना चाहते हैं शिवांग
बिलासपुर।सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा में कृष्णा पब्लिक स्कूल कोनी का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा।विद्यालय के होनहार छात्र शिवांग गुप्ता ने 96.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त करने का गौरव हासिल किया है।शिवांग को विद्यालय परिवार ने बधाई दी है।टॉप करने के बाद शिवांग ने कहा कि वे आईआईटी में जाना चाहते हैं जिसकी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हुए हैं।
विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों में प्रियांशु अग्रवाल 93.4%, अनंदिता विस्वास 93%, त्रिप्ती साहू 92.2%, स्नेहा सिंह 91.6%, अविनीश कुमार गुप्ता, चिरस्मिता ठाकुर, प्राची कौशिक, प्रिंसी अग्रवाल, केजे श्रियांशी व अमित कौशिक ने 90% से अधिक अंक अर्जित कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। कृष्णा पब्लिक स्कूल के साइंस के छात्र शिवांग गुप्ता ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 96.2% अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छात्र शिवांग अपनी इस उपलब्धि पर कहा कि वे नियमित एक टारगेट लेकर पढ़ाई करते थे और उसे पूरा करके ही पुनः दूसरे दिन के लिए तैयार रहते थे। आगे उनका लक्ष्य आईआईटी में जाने का है। जिसकी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हुए हैं।
शिवांग ने अपनी उपलब्धि का श्रेय स्कूल के शिक्षकों के साथ-साथ मम्मी पार्वती गुप्ता, पापा अजय गुप्ता, बहन आईआईटियन शालिनी गुप्ता को देते हैं। शिवांग मेधावी छात्र हैं इन्होंने दसवीं बोर्ड की परीक्षा में भी 95.4% अंक अर्जित कर विद्यालय को गौरवान्वित किया था। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रो को विद्यालय के डायरेक्टर सविता त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी,प्राचार्य रूनकी अम्बष्ट, उप प्राचार्य रमन मिश्रा, हेड मिस्ट्रेस हेमलता शर्मा एवं सीएओ चंद्रेश घृत ने बधाई दी।