Big breaking: अमित शाह से हुई मुलाकात,कृषि मंत्री बनाए जा सकते हैं अमरिंदर सिंह!

अमृत टाइम्स डेस्क। पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं। इस बीच अमरिंदर सिंह बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे। माना जा रहा है कि अमरिंदर यहां शाह से भाजपा में शामिल होने की बात कर सकते हैं।

ऐसी खबरें आ रही हैं कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को कृषि मंत्री की जिम्मेदारी दी जा सकती है। दरअसल पंजाब और हरियाणा में कृषि कानून को लेकर नाराज किसानों ने मोर्चा खोल रखा है। ऐसे में भाजपा नाराज किसानों को मनाने की जिम्मेदारी कैप्टन को सौप सकती है। बता दें कि यह केवल कयास लगाई जा रही है। फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
बता दें पंजाब में जारी सियासी संग्राम के बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आज बुधवार शाम को बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब 45 मिनट बैठक चली। हालांकि कल ही कैप्टन ने कहा था कि वह किसी राजनेता से नहीं मिलेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह कल ही दिल्ली पहुंचे थे। हालांकि कल उन्होंने मीडिया से बात करते हुए दावा किया था कि उनका कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। फिलहाल आज वह अमित शाह से मिलने उनके आवास गए। दोनों नेताओं के बीच मुलाकात का एजेंडा साफ नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *