इंदौर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की 3 दिन की आशीर्वाद यात्रा देवास से शुरू होगी। मंगलवार सुबह पौने दस बजे सिंधिया इंदौर पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बड़ी मुश्किल से हटाया। यहां पर केंद्रीय मंत्री ने कहा- मैं जनता का सेवक हूं और जनता का आशीर्वाद लेने आया हूं। जब भी मेरी जरूरत रहेगी मैं जनता की सेवा में हाजिर हूं।भारत को विमानन के क्षेत्र में अग्रसर करना मेरा कर्तव्य होगाl उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा को धन्यवाद दिया l इस बीच बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि भाजपा सरकार में केंद्रीय मंत्री बनने के बाद यह पहला मौका है, जब वे इंदौर आ रहे हैं। इसे लेकर उनके समर्थकों में भारी जोश है। वे अपनी 3 दिन की आशीर्वाद यात्रा मंगलवार को देवास से शुरू क्र रहे है इसी के चलते वे आज इंदौर पहुंचे lवे एयरपोर्ट से सुपर कॉरिडोर के लिए रवाना हुए। विमानतल पर उनके स्वागत के लिए भारी संख्या में उनके समर्थकों की भीड़ मौजूद थी ।