तो फिर सोनिया गांधी पीएम क्यों नहीं बन सकतीं- रामदास अठावले

अमृत टाइम्स डेस्क / दिल्ली

केंद्रीय मंत्री और आरपीआई नेता रामदास अठावले का कहना है कि यूपीए के सत्ता में आने पर सोनिया गांधी को पीएम बनना चाहिए ।
उन्होंने कहा कि अगर कमला हैरिस अमेरिकी उपराष्ट्रपति बन सकती हैं तो सोनिया गांधी पीएम क्यों नहीं बन सकतीं, जो एक भारतीय नागरिक हैं, पूर्व पीएम राजीव गांधी की पत्नी और लोकसभा सदस्य हैं।
समाचार एजेंसी ANI के ट्विटर हैंडल में आरपीआई नेता रामदास अठावले का यह ताजा बयान आया है। श्री अठावले अपनी बेबाकी को लेकर संसद में न केवल लोकप्रिय हैैं बल्कि इनका हर बयान मीडिया की सुर्खियों में रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *