रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना के मामलों में गिरावट हो रही है जो प्रदेश वासियों के लिए राहत भरी खबर है। आज छत्तीसगढ़ में 2 हजार 718 सैंपलों की जांच की गई थी जिसमे 118 नए मरीजों की पुष्टि हुई है वहीँ 270 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। आज प्रदेश में पॉजिटिविटी दर गिरकर 4.34 पर पहुंच गई है।