अंबिकापुर/बैकुंठपुर :छत्तीसगढ़ सरगुजा और कोरिया जिले में शुक्रवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फार सिस्मोलॉजी के अनुसार सुबह 5:28 को आए इस भूकंप में झटकों की तीव्रता 4.8 थी।
जहां भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी अंदर बताया जा रहा है। भूकंप का केंद्र अंबिकापुर से 65 किमी दूर जमीन से 10 किमी अंदर बताया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ में जहां भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं उनमें बैंकुंठपुर, कोरिया, राक्य और दुधनिया कलाम के पास की जगहें शामिल हैं।
सुबह 5.28 मिनट पर भूकंप के झटकों का अहसास हुआ. जहां भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई। आपको बता दें येलो जोन में कोरिया जिला शामिल है।