सीजी न्यूज: भीड़भाड़ का फायदा उठाकर बाजार से लेडीज पर्स चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, नागपुर के महिला गैंग के लिए रायपुर साफ्ट टारगेट

रायपुर। भरे बाजार त्यौहारी माहौल के बीच महिलाओं के गहनें पार करने वाली दो महिलाओं को गोलबाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इन महिलाओं की वजह से शहर के गोलबाजार, सदर बाजार और मालवीय रोड में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था।

.नागपुर से रायपुर पहुंची थी शातिर महिलाएं

पुलिस के अनुसार कांड को अंजाम देने वाली ये महिलाएं नागपुर से पहुंची थीं। इनका इरादा रायपुर में चोरियों की वारदातों को अंजाम देकर महाराष्ट्र भागने का था, मगर उससे पहले ही ये पकड़ी गईं। आरोपी महिलाओं की पहचान ज्योति खडसे और सारिका लोंडे के रूप में हुई है। दोनों नागपुर की बुटिबोरी इलाके की रहने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *