चंद्रयान-3 मिशन का एक साल पूरा, पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

आज शुक्रवार (23 अगस्त) को भारत अपना पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (नेशनल स्पेस डे) मना रहा है। एक साल पहले आज के दिन ही चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग हुई थी। इसके बाद भारत सरकार ने इस दिन की कामयाबी को याद रखने के लिए 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे घोषित किया था। पहले अंतरिक्ष दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान की लैंडिंग का एक वीडियो शेयर कर वैज्ञानिकों और देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

वैज्ञानिकों के योगदान को याद करने का दिन: PM
पीएम मोदी ने X पोस्ट में वीडियो शेयर करते हुए लिखा- सभी को पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हम गर्व के साथ अपने देश की अंतरिक्ष क्षेत्र में की गई उपलब्धियों को याद करते हैं। यह दिन हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के योगदान की सराहना करने का भी है। हमारी सरकार ने इस क्षेत्र से संबंधित कई भविष्यवादी फैसले लिए हैं और आने वाले समय में हम और भी अधिक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *