स्थानीय अवकाश में बदलाव,आदेश हुआ जारी

बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आदेश जारी जार स्थानीय अवकाश में बदलाव कर दिया है। कलेक्टर ने अवकाश को लेकर एक नया आदेश जारी कर दिया है। कलेक्टर ने बिलासपुर जिले में पूर्व में 21 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया था अब पूर्व की तिथि में बदलाव कर दिया है।

पहले 21 अक्टूबर मंगलवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर घोषित स्थानीय अवकाश में बदलाव करते हुए शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस 10 दिसंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

*सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग बिलासपुर की विशेष मांग जो हमने पहले कलेक्टर महोदय से किया था शहीद वीर नारायण सिंह जी के  बलिदान दिवस 10 दिसम्बर को सार्वजनिक अवकाश पर घोषित करने हेतु समाज की भावनाओ का सम्मान रखते हुए स्थानीय अवकाश के रूप में 10 दिसंबर को कलेक्टर महोदय प्रशासन ने स्थानीय अवकाश घोषित किया उसके लिए सभी युवा साथियों को वह प्रशासन को ढेर सारा धन्यवाद एवं आभार*


सुभाष सिंह परते
प्रांतीय अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *