बिलासपुर में ई-सिटी बसों के लिए बनेंगे चार्जिंग प्वाइंट: पावर सब स्टेशन बनाने के लिए निगम ने मांगे 15 करोड़, पीपी मोड पर चलेंगी बसें

बिलासपुर/ बिलासपुर जिले में ई-सिटी बसों के संचालन के लिए केंद्र सरकार की ओर से पीपीपी मोड पर टेंडर हो चुका है। बिलासपुर नगर निगम ने ई-सिटी बसों के लिए चार्जिंग प्वाइंट, प्लेटफार्म, सर्विसिंग सेंटर, कार्यालय आदि के निर्माण के लिए 15 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्ताव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को तकनीकी स्वीकृति के लिए भेजा गया है।

नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने ‘दैनिक भास्कर’ को बताया कि, ई-सिटी बसों के संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां करने जैसे ई चार्जिंग प्वाइंट, बसों को चार्ज करने के लिए 2500 किलोवॉट के विद्युत सब स्टेशन की स्थापना सहित सभी प्रकार के सिविल वर्क के लिए फंड केंद्र और राज्य सरकार के अंशदान से उपलब्ध होगा।

उन्होंने बताया कि, इलेक्ट्रिकल कार्यों पर करीब 5 करोड़ रुपए खर्च होंगे। जिसकी शत-प्रतिशत पूर्ति केंद्र से होगी। वहीं, सिविल वर्क में आने वाले करीब 10 करोड़ के व्यय के लिए केंद्र और राज्य की हिस्सेदारी क्रमश: 70 और 30 फीसदी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *