छत्तीसगढ़: भाजपा का बड़ा फैसला, अरुण साव होंगे नए प्रदेश अध्यक्ष

नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा की ओर से नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान किया गया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव होंगे। इसको लेकर राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से एक पत्र जारी किया गया है। अरुण सिंह ने अपने पत्र में लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अरुण साव छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

मालूम हो 2023 में छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव होने हैं। छत्तीसगढ़ में फिलहाल कांग्रेस की सरकार है। भाजपा सरकार में वापसी के लिए लगातार मेहनत कर रही है। अरुण साव भाजपा के बड़े नेता हैं। वह फिलहाल बिलासपुर से सांसद हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की थी। अरुण साव ओबीसी वर्ग के साहू समाज से आते हैं, इस लिहाज से वो भाजपा नेतृत्व के मिशन 2023 की रणनीति के तहत बिल्कुल फिट बैठते थे।

अरुण साव प्रदेश भाजपा अध्यक्ष छत्तीसगढ़,सांसद बिलासपुर लोकसभा मुख्यरूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि के अरुण साव की राजनैतिक शुरुआत छात्र राजनीति में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से आगे बढ़े। विद्यार्थी परिषद में राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचे। मुंगेली में युवामोर्चा के अध्यक्ष रहे।
बिलासपुर जिले में युवामोर्चा के जिला महामंत्री रहे। प्रदेश युवामोर्चा के महामंत्री रहे। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में शासकीय अभिभाषक से उप महाधिवक्ता तक रहे। 2019 के लोकसभा चुनाव में बिलासपुर से सांसद बने। लोकसभा में मुखर वक्ता के रूप में अपनी पहचान वरिष्ठ नेताओं के बीच बनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *