भारतीय जनता पार्टी लगातार अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी और जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अब पार्टी ने महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है।
इसका उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करना और महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी को और प्रभावी बनाना है।
इसी क्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी की सहमति से भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी, जिला अध्यक्षों एवं महामंत्रियों, प्रदेश कार्यसमिति तथा विशेष आमंत्रित सदस्यों की घोषणा भी की गई है।

















इन नियुक्तियों से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और युवाओं की सक्रिय भूमिका के साथ आगामी राजनीतिक गतिविधियों को और मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।