छत्तीसगढ़ कैडर के सीनियर IPS जीपी सिंह जल्द होंगे बहाल: सरकार ने किया था रिटायर, CAT के फैसले का दिल्ली हाईकोर्ट ने किया समर्थन

रायपुर/ छत्तीसगढ़ कैडर के सीनियर IPS जीपी सिंह जल्द ड्यूटी पर वापस लौट सकते हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने CAT के फैसले को सही ठहराते हुए यथावत रखा है। CAT ने 4 सप्ताह में जीपी सिंह से जुड़े मामले को निराकृत कर उन्हें बहाल किए जाने का आदेश दिया था, लेकिन उनकी ज्वॉइनिंग नहीं हो पाई। सरकार ने नियम-प्रकिया को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में अपील की थी।

दरअसल, जुलाई 2023 में राज्य सरकार की अनुशंसा पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी थी। जीपी सिंह पर 2022 में छत्तीसगढ़ सरकार ने राजद्रोह का केस दर्ज किया था। इस मामले में उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। हालांकि बाद में हाईकोर्ट से जमानत ले ली थी। जीपी सिंह को लेकर एक अफवाह ये भी थी कि उन्हें बर्खास्त किया गया है, लेकिन ऐसा नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *