तीजा पोरा में जमकर थिरके CM भूपेश बघेल-टीएस सिंहदेव देखे video

ये रइपुर वाले भांटो दिलदार हवे न…हमर बहिनी ले वोला अब्बड़ प्यार हवय न… बजते रहा गाना।

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य का सीएम हाउस तीजा पोरा तिहार पर लोक संस्कृति की छंटा देखने को मिली। अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं मंत्री टीएस सिंहदेव ने ये रइपुर वाले भांटो दिलदार हावे ग…हमर बहिनी ले वोला अब्बड़ प्यार हवय न..गाना पर जमकर थिरके। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री निवास में आज तीजा पोरा तिहार धूमधाम से मनाया गया। तीजा-पोरा तिहार के लिए महिलाओं-बहनों के लिए मायका बना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का निवास। मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ी संस्कृति के इंद्रधनुषी रंगों की छटा देखते ही बन रही थी। मुख्यमंत्री के न्यौते पर पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ आयोजन में हिस्सा लिया। राऊत नाच दल और छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों के दल ने छत्तीसगढ़ी गीत संगीत से अनोखा शमां बंधा। मुख्यमंत्री निवास में लोगों के लिए छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी। तीजा-पोरा तिहार कार्यक्रम के लिए पूरे मुख्यमंत्री निवास की पारम्परिक रूप में भव्य सजावट की गई है। कार्यक्रम प्रांगण को तीजा-पोरा पर्व सहित छत्तीसगढ़ी ग्रामीण संस्कृति और जन-जीवन के प्रतीकों से सुसज्जित किया गया है। कार्यक्रम स्थल के 3 द्वार बनाये गए हैं। मुख्य द्वार को पोरा पर्व के पारंपरिक नांदिया बैला से सजाया गया है। मुख्य द्वार के सामने पारम्परिक झूले- रईचुल, बैला-गाड़ी, बस्तर जनजातीय आर्ट और छत्तीसगढ़ी जन-जीवन से जुड़े चित्रों का मनमोहक प्रदर्शन किया गया है। मध्य द्वार को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है, इसे पोरा पर्व से जुड़े पारम्परिक बर्तनों से बनाया गया है । मध्य और तीसरे द्वार के बीच की गैलरी को रंग-बिरंगे मटकों और रंगीन टोकनी के द्वारा आकर्षक कलेवर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *