छत्तीसगढ़: दिनदहाड़े हत्या से क्षेत्र में मचा हड़कंप

गरियाबंद। जिले में सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है, जिसमे दिनदहाड़े नदी मोड़ चौक में एक युवक की हत्या कर दी गई है। ये पूरा मामला फिंगेश्वर थाना का है।

मिली जानकारी के अनुसार सुख नदी के समीप नदी मोड़ चौक के मछली व्यापारी की दुकान के पास मृतक और एक अज्ञात आरोपी का किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और फिंगेश्वर हॉस्पिटल पहुँचने तक उसकी मौत हो गई।

मृतक का नाम संदीप चंद्राकर युवक ग्राम सोरिद का है, जो वर्तमान में महासमुंद में रह रहा था व महासमुंद के कांग्रेस नेता का रिश्तेदार बताया जा रहा है। अब इस पूरे मामले में फिंगेश्वर पुलिस जांच में जुटी है, हत्या किस लिए किया गया, कौन इसमें शामिल है यह फिर स्पष्ट हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *