स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने इस्तीफे की खबर का किया खंडन,राष्ट्रीय चैनल द्वारा उड़ाई जा रहे अफवाह की निकाली हवा

दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के अपने पद से इस्तीफा देने संबंधी खबर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल पूरे खबरों में दावा किया जा रहा है कि ढाई साल बाद मुख्यमंत्री बनाए जाने के वायदे को पूरा न करने से टीएस सिंह देव नाराज हैं और अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पूरे मामले पर टीएस सिंहदेव ऑफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप में इसका खंडन किया गया है।

“माननीय स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव द्वारा अपने पद से इस्तीफा देने की खबर केवल पूर्णतः असत्य और निराधार है। टी एस सिंहदेव के विरुद्ध यह अफवाह फैलाई जा रही है, अतः आप सभी से निवेदन है कि ऐसी झूठी खबरों पर ध्यान न दें।”

एक राष्ट्रीय चैनल द्वारा उड़ाई जा रही थी इस्तीफे की खबर

दरअसल पूरे मामले की शुरुआत एक राष्ट्रीय चैनल द्वारा इस संदर्भ में खबर प्रसारित करने से हुई है। इस चैनल द्वारा प्रसारित खबर के अनुसार मुख्यमंत्री ना बनाए जाने के कारण नाराज स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने इस्तीफा दे दिया है। इस खबर को लोगों ने हाथों-हाथ भी इसलिए लिया क्योंकि स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव दिल्ली में है। वही हाल ही में रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह द्वारा जान से मारने का झूठा आरोप लगाया गया था हालांकि इस मामले पर उन्होंने सदन में खेद प्रकट किया था।

Newssource@chhattisgarhtimes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *