breaking news: छत्तीसगढ़ की राजनीति में फिर हुई हलचल, दर्जनों विधायक हुए दिल्ली रवाना, बोले सिंहदेव- सबको अपनी बात रखने का हक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। बुधवार को कांग्रेस पार्टी के 15 विधायक दिल्ली रवाना हुए हैं। बता दें कि विधायक विकास उपाध्याय पहले ही दिल्ली में मौजूद हैं।

कांग्रेस विधायक यूडी मिंज, मोहित केरकेट्टा, रामकुमार यादव, ब्रहस्पति सिंह, गुलाब कमरों, चन्द्रदेव राय, पुरषोत्तम कंवर, द्वारिकाधीश यादव, प्रकाश नायक, गुरुदयाल बंजारे, विनय जैसवाल जैसे 13-15 विधायक दिल्ली दौरे पर हैं। कुछ और विधायकों के दिल्ली जाने की संभावना है। विधायकों के इस दौरे को छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से बदलाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में अभी शांति ही दिखाई दे रही है।

ऐसी जानकारी मिल रही है कि सीएम भूपेश बघेल राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ आने का न्यौता दे सकते हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का कहना है कि छत्तीसगढ़ की राजनीति में क्या चल रहा है इसकी जानकारी सभी को है। कांग्रेस पार्टी में सभी को अपनी बात रखने का हक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *