अंबिकापुर। पुलिसकर्मियों को चकमा देकर अंबिकापुर न्यायालय परिसर से ठगी का एक आरोपी फरार हो गया। 21 सितंबर को उसने जमानत के लिए प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट में आवेदन किया था। शाम को उसका जमानत जज द्वारा निरस्त कर दिया गया।
उसे हिरासत में लेकर जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी, इसी बीच आरोपी वहां से ही भाग निकला। बुधवार को पूरे दिन पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की गई परन्तु उसके नहीं मिलने पर शाम को मामले की सूचना थाने में दी गई। कोतवाली पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है।