Big breaking: प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट, गरियाबंद से होकर ओडिशा जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग को किया बंद

रायपुर। प्रदेश में पिछले 4 दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते पूरा इलाका अस्त व्यस्त हो गया है। कई सड़कों में घूटनों तक पानी भर गया है। वहीं लोगोें की आवाजाही भी बंद हो गई है। रायपुर गरियाबंद राष्ट्रीय राजमार्ग को आवगमन के लिए बंद कर दिया गया है।

जिसके कारण जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट की जारी कर दिया है। लगातार हो रही बारिश के कारण छत्तीसगढ़ से ओड़िशा होकर कोलकाता जाने वाली राजमार्ग का आवागमन को तत्काल रोक दिया गया है।

बांध में लगी बिजली उत्पादन यूनिट भी चालू कर दी गई है। दोपहर से 2 यूनिट मेगावाट का उत्पादन प्रकिया शुरू कर दी जाएगी। सिकासेर डैम के गेट खोलने से उसका पानी सीधे पैरी नदी से होकर निकलता है। इसके कारण राजिम में मौजूद त्रिवेणी संगम (पैरी, सोंढुर, महानदी) के पास देर रात तक जल स्तर बढ़ने की संभावना है। सिकासेर के कमांड एरिया में प्रशासन ने मुनादी करवा दी है।

नदी किनारे बसे गांव पटोरा, चिखली, पाथर मोहन्दा, भिलाई, नहरगांव, मालगांव, बारूका, जलकुम्भी, गाहदर इन बस्तियों में पानी घुस गया है। इन गांवों को खाली कराने की नौबत आ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *