कोरबा। जिले के पाली ब्लॉक स्थित पर्यटन स्थल चैतुरगढ़ के रैम्प में बड़ी दरार आ गई है दरअसल पूर्व में यहां की सीढ़ियां तोड़कर वाहनों की आवाजाही के लिए रैम्प बनाया गया था जिसमें बरसात की वजह से दरार आ गई है। अब मंदिर आने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह दरार खतरा बना हुआ है, इस और जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के अधिकारियों को ध्यान देने की जरूरत है। वरना यहां अनहोनी घट सकती है।