छत्तीसगढ़: बैकुंठपुर जनपद अंतर्गत हो रहे भ्रष्टाचार का amrittimes.com करेगा खुलासा,जानिए कैसे…

कोरिया। ग्रामीण अंचलों में विकास के लिए पंचायत व ग्रामीण यांत्रिकी विभाग से क्रियान्वयन होना सुनिश्चित है मगर लंबे समय से पंचायत के विभिन्न कार्यो के लिए जनपद स्तर पर भ्रष्टाचार कर विकास काम बाधित करने जैसे कुत्सित दुस्साहस की चर्चाएं जोरो पर है। चर्चा यह भी हो रही है कि पंचायतों के कोई भी काम बिना लेनदेन के बैकुंठपुर जनपद से नही हो रहा है। सरपंच त्रस्त है। इन सबके लिए छत्तीसगढ़ का प्रतिष्ठित न्यूज़ वेब पोर्टल पंचायतों की शिकायत पर बड़ा खुलासा करेगा साथ ही नगद मांग पर एसीबी व ईओडब्ल्यू से शिकायत कर छापामारी कार्यवाही कराकर भ्रष्टाचार रोकने एक नई पहल नई शुरुआत करने जा रहा है जिसमे भ्रष्टाचार अथवा जनपद क्षेत्र बैकुंठपुर अंतर्गत आने वाले सभी पंचायतों के सरपंच, सचिव के लिए 8085657778 व्हाट्सएप नम्बर दिया जा रहा है इस व्हाट्सएप नम्बर पर आप अपनी शिकायत फ़ोटो व सभी भ्रष्टाचार को बता सकते है ताकि भ्रष्टाचार के आकण्ठ में डूबे नौकरशाहों पर कार्यवाही कराने के लिए एक महती पहल होगी साथ ही शासन स्तर की सभी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान के लोगो तक मुहैया होने में मदद भी होगी।

मंत्री,सत्ता से जुड़े नेताओ के रिश्तेदार बताने के बहकावे में न आवे लोग

बता दें चर्चा में यह भी सुनने मिल रहा है कि बैकुंठपुर क्षेत्र में हाल ही पदस्थ हुए कुछ अधिकारियों द्वारा सत्ता के दम्भ अथवा सरकार के कुछ मंत्रियों, नेताओ को अपना रिश्तेदार बता झप्पी देने,डराने का प्रयास किया जा रहा है। अतः आमजनमानस से अपील है कि ऐसे किसी बहकावे,झांसे में ना आये ऐसे धमकियां या बातों का ऑडियो रिकॉर्ड हमे भेजे हमे उन पर कार्यवाही कराने पूरी मदद के लिए तत्पर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *