
नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ में सीएम बदले जाने के प्रयास के बाद दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। शुक्रवार शाम कांग्रेस मुख्यालय से बाहर निकले सीएम बघेल मीडिया के सवालों को टालते हुए कहा कि अगले सप्ताह हमनें राहुल गांधी को रायपुर आमंत्रित किया है। उन्होंने सहमति दे दी है।
इस बीच बघेल नेतृत्व परिवर्तन में मुद्दें को टालते दिखे। इस दौरान कांग्रेस के छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री के बयान के बाद छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अलग अलग कयास लगाए जा रहे हैं।