अमेरिका में छत्तीसगढ़िया गेड़ी डांस: हाय डारा लोर गे हे साॅन्ग पर NRI महिलाओं ने किया डांस, इंडिया डे पर छत्तीसगढ़ महतारी का वंदन

रायपुर/ अमेरिका की सड़कों पर छत्तीसगढ़िया गेड़ी और डांस देखने को मिला। छत्तीसगढ़ महतारी के गीत पर लोग झूमते दिखाई दिए। हाय डाला लोर गे हे रे… लोक गीत पर NRI महिलाएं डांस कर रही थीं। छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया के नारे लगाए जा रहे थे। ये सब कुछ अमेरिका में हुआ। यहां इंडिया डे कार्यक्रम मनाया गया, स्वतंत्रता दिवस काे अमेरिका में रह रहे भारतीय हर साल इसी तरह सेलिब्रेट करते हैं।

सड़क पर छत्तीसगढ़िया लुगरा, सिक्का माला पहनकर थिरकती महिलाएं नाचा (नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन) संगठन से जुड़ी हैं। नाचा सीएटल चैप्टर के सदस्यों ने इंडिया डे परेड में हिस्सा लिया। उत्तर अमेरिका में भारतीय दूतावास ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। सीएटल के कार्यक्रम में भाग लेने के अलावा, नाचा के सदस्यों ने डेट्रॉइट, शिकागो, लंदन और कैलिफोर्निया में भी इंडिया डे परेड में इसी तरह हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *