CM भूपेश बघेल का 04 अक्टूबर का मुंगेली कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित,एक दिवसीय कल रहेंगे प्रवास पर

मुंगेली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मुंगेली जिले में कार्यक्रम 03 अक्टूबर को एक दिवसीय प्रवास है। बता दें पिछली दफा जब सीएम सभी जिलों में सिलसिलेवार प्रवास के कार्यक्रम में अचानक मुंगेली, बेमेतरा, कबीरधाम व अन्य जिलों के कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था वो अब आज 2 अक्टूबर बेमेतरा जिले के प्रवास पर है उसके बाद कल 3 अक्टूबर को मुंगेली जिले में रहेंगे। बता दे पहले यह कार्यक्रम दो दिनों 3 व 4 अक्टूबर के बनाया जा रहा था मगर कार्यक्रम की रूपरेखा संक्षिप्त कर एक दिवसीय3 अक्टूबर का किया गया। 4 अक्टूबर का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।


बनाये गए उत्तरप्रदेश के मुख्य पर्यवेक्षक

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। उत्तर प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। समझा जाता है कि बघेल के किसान और ओबीसी लीडर के चेहरे को देखते हुए कांग्रेस आलाकमान ने यह फैसला किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल ने उक्ताशय की प्रेस रिलीज़ जारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *