Home Uncategorized मुख्यमंत्री परिषद की बैठक : सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की योजनाओं...

मुख्यमंत्री परिषद की बैठक : सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की योजनाओं और नीतियों पर दिया प्रभावी प्रजेंटेशन

26
0

रायपुर। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में भाजपा मुख्यालय दिल्ली में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक रविवार को भी जारी रही। इस बैठक में भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल हुए। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस बैठक में राज्य की प्रमुख योजनाओं, आम लोगों का शासन के प्रति फीडबैक और राजनीतिक घटनाक्रमों पर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ द्वारा अपनाई गई तकनीकों और रणनीतियों की विशेष जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की विकास योजनाओं की सफलता को रेखांकित करते हुए बताया कि, राज्य सरकार ने महिलाओं, युवाओं, आदिवासियों, किसानों, और नक्सल उन्मूलन के लिए कई पहल किए हैं। इन पहलों ने छत्तीसगढ़ को शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने में एक आदर्श राज्य बनाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here