CM भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार के खिलाफ ब्राह्मण समाज ने जलाया पुतला,लगातार अशोभनीय टिप्पणी के बाद मुंगेली में गरमाया माहौल,तत्काल गिरफ्तारी की हो रही है मांग_video

मानसिक दिवालिया नंदकुमार के जलाये पुतले की गई गिरफ्तारी की मांग

लगातार नंदकुमार द्वारा ब्राह्मण समाज के खिलाफ की जा रही अभ्रद टिप्पणी

एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

लंबे समय पूरे राष्ट्र में फैला रहे ब्राह्मण के खिलाफ अराजक माहौल

गर पुलिस व प्रशासन का कार्यवाही के लिए अड़ियल रवैय्या रहा तो हाई कोर्ट में लग सकती है याचिका

मुंगेली। ब्राह्मण समाज के लोगों की शिकायत हैं कि छत्तीसगढ़ राज्य के कई जिलों में सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल ने सार्वजनिक रूप से जातिय जहर घोलने का प्रयास किया गया। मगर अभी तक छत्तीसगढ़ की पुलिस ने मामले में गंभीर उन्माद भड़कने जैसी संभावनाओ के बावजूद आरोपी नंदकुमार बघेल पर मामला दर्ज नही किया गया। मुख्यमंत्री के पिता होने के नाजायज फायदा उठाते हुए आरोपी नंदकुमार बघेल द्वारा ब्राह्मण समाज के खिलाफ सोसल साइट फेसबुक पर अशोभनीय, अभद्र टिप्पणी लगातार किया जा रहा है। लेकिन थाना पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने में आनाकानी की जाती रही। जिस पर आज मुंगेली जिले में ब्राह्मण समाज संगठनों द्वारा पुलिस विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन कर मामले की जानकारी दी।

लगातार नंदकुमार द्वारा ब्राह्मण समाज के खिलाफ की जा रही अभ्रद टिप्पणी

मुंगेली ब्राह्मण समाज के लोगों की शिकायत हैं कि छत्तीसगढ़ राज्य के कई जिलों में सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल ने सार्वजनिक रूप से जातिय जहर घोलने का प्रयास किया गया। मगर अभी तक छत्तीसगढ़ की पुलिस ने मामले में गंभीर उन्माद भड़कने जैसी संभावनाओ के बावजूद आरोपी नंदकुमार बघेल पर मामला दर्ज नही किया गया। मुख्यमंत्री के पिता होने के नाजायज फायदा उठाते हुए आरोपी नंदकुमार बघेल द्वारा ब्राह्मण समाज के खिलाफ सोसल साइट फेसबुक पर अशोभनीय, अभद्र टिप्पणी लगातार किया जा रहा है। लेकिन थाना पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने में आनाकानी की जाती रही। जिस पर आज मुंगेली जिले में ब्राह्मण समाज संगठनों द्वारा पुलिस विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन कर मामले की जानकारी दी। इसके पूर्व में भी उन्होंने ब्राह्मण समाज व हर भारतीयों के आराध्य देव प्रभु श्रीराम जी के बारे में अभद्र टिप्पणी की थी जिसकी रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में दर्ज है। उनका वक्तव्य भारतीय समाज में वैमनस्यता फैलाने वाला है, समाज को तोड़ने वाला है, भारत का कानून हर भारतीयों को भारत में रहने की इजाजत देता है। किन्तु नंद कुमार बघेल का बयान भारतीय समाज को खण्डित करने वाला है।


आज दोपहर को मुंगेली सर्व ब्राम्हण की बैठक आयोजित की गई, जिसमें भारी संख्या में ब्राम्हण समाज के लोग उपस्थित थे, सर्व ब्राह्मण समाज नंद कुमार बघेल एवं उनके सहयोगियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहते हैं और उनसे मांग करता है कि वे सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज से माफी मांगे अगर ऐसा नहीं होता है तो सर्व ब्राह्मण समाज उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा जिसकी सारी जबाबदारी नंद कुमार बंधेल एवं उनका सहयोग देने वालों की होगी। उक्त संबंध में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा आज पड़ाव चौक में नंद कुमार बघेल का पुतला दहन किया गया।

प्रशासन व पुलिस अपराध की गंभीरता देखते हुए स्वतः संज्ञान में ले आईपीसी की धारा 505(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया जाना चाहिए। मगर दुर्भाग्य ही कहा जाय इतने गंभीर मामले पर भी पुलिस अब तक हाथ मे हाथ धरे बैठी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *