शांतिनिकेतन पब्लिक स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया बाल दिवस

शांतिनिकेतन पब्लिक स्कूल, बी.ई.सी. फर्टिलाइज़र के सामने, सिरगिट्टी (बिलासपुर) में बाल दिवस हर्ष और उमंग के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य निलेश गुप्ता द्वारा नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई।

अपने प्रेरक उद्बोधन में प्राचार्य निलेश गुप्ता ने कहा कि “बच्चे हमारे भविष्य की रोशनी हैं। उनकी मुस्कान, उनकी प्रतिभा और उनके सपनों की रक्षा करना हमारा पहला दायित्व है। आज बच्चों की खुशी ही हमारे लिए सबसे बड़ा उत्सव है।”
मैनेजर श्री देवेंद्र सन्नाड ने भी कहा कि बाल दिवस बच्चों की मासूमियत, सपनों और उज्ज्वल भविष्य के सम्मान का दिन है।

विद्यालय में कक्षानुसार जैपिंग बैलेंस, जंपिंग फ्रॉग, आँख-मिचौली, कंचा स्पून रेस, म्यूज़िकल चेयर और डम्ब शराड्स जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताएँ आयोजित हुईं। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को उपहार प्रदान किए गए, जिससे बच्चों में अपार खुशी देखी गई। बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ से श्री देवेंद्र सन्नाड, श्रीमती शहनाज बेगम, श्रीमती बिंदेश्वरी पाल, कु. संजू सिंह, कु. लिलेश्वरी पोर्ते, कु. ममता सिंह, कु. मधु सिंह, कु. मेघा विश्वकर्मा, कु. भारती ध्रुव, श्रीमती काजल वैष्णव, कु. निसु कौशल, कु. सबनम बी, श्रीमती शाहिस्ता, श्रीमती संध्या नायक और श्रीमती बिन्दु निर्मलकर उपस्थित रहीं। जानकारी श्रीमती शहनाज बेगम द्वारा प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *