ED,IT की रेड पर CM भूपेश बघेल का बयान, कहा- “भाजपा इन एजेंसियों के माध्यम से लड़ने,डराने कर रही है कोशिश”

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीब अफसरों के ठिकानों पर ED की छापेमारी होने पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी सीधे नहीं लड़ पा रही हैं। इसलिए इसलिए ED,IT के माध्यम से लड़ने की कोशिश कर रही है। मैं पहले ही कह चुका हूं कि ये फिर आएंगे। ये आखिरी नहीं है। जैसे-जैसे चुनाव पास आएगा इनकी यात्राएं और बढ़ेगी। डराने धमकाने के अलावा कोई काम नहीं है।

सीएम भूपेश ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा कमलनाथ और मुझे मुलायम सिंह यादव के अंतिम यात्रा में शामिल होने का निर्देश प्राप्त हुआ है। उसी के तहत मैं अभी भोपाल में कमलनाथ के पास जाऊंगा फिर वहां से उनके साथ सैफई जाऊंगा भाजपा सीधे नहीं लड़ पा रही इसलिए इसलिए ED, IT के माध्यम से लड़ने की कोशिश कर रही है।

मालूम हो प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में अल सुबह छापेमारी कर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी अफसरों के 12 से ज्यादा ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। सुबह से ही यह कार्रवाई शुरू हुई है। इस छापेमारी में ईडी ने सीएमओ में उप सचिव सौम्या चौरसिया और रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू के घर भी रेड की है। सुबह से चल रही कार्रवाई में ED की टीम के दर्जन भर से अधिक अधिकारी शामिल हैं।

सुबह से चल रही कार्रवाई में ED की टीम के दर्जन भर से अधिक अधिकारी शामिल हैं। जिसमें रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू व उनके आईएएस पति मौर्य सहित रायगढ़ के गांजा चौक निवासी नवनीत तिवारी के घर में भी छापेमारी हुई है। इससे पहले आयकर विभाग ने भी इसी साल जून महीने में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यालय में तैनात उप सचिव सौम्या चौरसिया के दो ठिकानों समेत 7 जगहों पर छापेमारी की थी।

संबंधित खबर-

बड़ी खबर: उपसचिव सौम्या चौरसिया,रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू समेत कई अफसरों के घर ED का छापा http://amrittimes.com/big-news-ed-raids-the-house-of-many-officers-including-deputy-secretary-soumya-chaurasia-raigad-collector-ranu-sahu/
Red update Breaking- ED के अलावा CRPF, IT टीम भी ब्यूरोक्रेट्स, कारोबारियों के ठिकानो पर पहुँची, रायपुर , बिलासपुर और कोरबा में छापेमारी जारी http://amrittimes.com/red-update-breaking-apart-from-ed-crpf-it-team-also-reached-the-hideouts-of-bureaucrats-businessmen-raids-continue-in-raipur-bilaspur-and-korba/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *