सीएम साय, भारतीय सड़क कांग्रेस के 83 वें वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ

  रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बलौदाबाजार, कटघोरा और रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय सुबह 11.05 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से  बलौदाबाजार के लिए  रवाना होंगे। दशहरा मैदान में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। दोपहर 12.35 बजे कोरबा जिले के कटघोरा के मेला ग्राउण्ड हेलीपेड पहुंचेंगे और वहां प्रांत स्तरीय भगवान सहस्त्रबाहु जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 3.15 बजे रायपुर लौटेंगे।  शाम 5 बजे रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित इंडियन रोड कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन में  शामिल होंगे। 

भारतीय सड़क कांग्रेस के 83 वें वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज भारतीय सड़क कांग्रेस के 83 वें वार्षिक अधिवेशन का  शुभारंभ करेंगे। रायपुर में  सड़क निर्माण और सड़क सुरक्षा से जुड़े देशभर के विशेषज्ञ वैज्ञानिक, अभियंता और अधिकारी,जुटेंगे। सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर में आज से 11 नवम्बर तक आयोजन होगा। आज शाम साढ़े चार बजे पं दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में  आयोजन होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *