सीएम साय ने कवर्धा कलेक्टर और एसपी को हटाया, छत्तीसगढ़ बंद कराने सड़कों पर निकले कांग्रेस

रायपुर। लोहारीडीह की घटना में सीएम विष्णुदेव साय ने कवर्धा कलेक्टर और एसपी को हटा दिया। लोहारीडीह की घटना के विरोध में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है।

लोहारीडीह घटना में सीएम की बड़ी कार्रवाई

लोहारीडीह की घटना में सीएम विष्णुदेव साय ने बड़ी कार्रवाई की। मुख्यमंत्री ने कवर्धा कलेक्टर और एसपी को हटा दिया। घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। रेंगाखार थाना प्रभारी और पूरे स्टॉफ को भी बदल दिया गया है। गोपाल वर्मा कवर्धा के नए कलेक्टर होंगें। राजेश कुमार अग्रवाल कवर्धा के नए एसपी बनाए गए। 

लोहारीडीह कांड के विरोध में कांग्रेस ने किया छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान 

लोहारीडीह की घटना के विरोध में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। बंद कराने सुबह से ही कांग्रेस नेता सड़कों पर निकले हुए हैं। शास्त्री बाजार समेत थोक सब्जी मंडियों में कार्यकर्ता पहुंचे हैं। व्यापारियों से दुकान बंद रखने की अपील कर रहे हैं। 

सीएम साय का भिलाई दौरा 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज भिलाई जाएंगे। भिलाई में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे भिलाई से रायपुर लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *