Home Uncategorized निगम-मंडल पर CM साय बोले- इंतजार करिए जल्द घोषणा होगी: दिल्ली से...

निगम-मंडल पर CM साय बोले- इंतजार करिए जल्द घोषणा होगी: दिल्ली से लौटे सभी सांसद, संगठन के बड़े नेताओं के साथ हुई मीटिंग

52
0

रायपुर/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को दिल्ली से लौटने के बाद संगठन के बड़े नेताओं के साथ बैठक की। प्रदेश के मंत्रिमंडल में बदलाव और निगम मंडलों को लेकर चर्चा हुई। हालांकि, इस मुलाकात को मुख्यमंत्री ने आधिकारिक तौर पर सिर्फ सांसदों के साथ परिचयात्मक बैठक बताया है।

मुख्यमंत्री से पूछा गया कि कब तक मंत्रिमंडल के बदलाव का ऐलान होगा। उन्होंने कहा कि, जल्द ही होगा। सही समय का इंतजार करिए इसकी घोषणा की जाएगी। सूत्रों की मानें तो जुलाई के पहले सप्ताह के बाद साय कैबिनेट में किसी विधायक को जगह मिल सकती है। चर्चा है कि 4 से 5 निगम-मंडल-आयोग में नेताओं को जिम्मेदारी देने का ऐलान भी हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here