Home Uncategorized सीएम साय का बिलासपुर दौरा, बीजेपी का जिला स्तरीय सदस्यता अभियान शुरू,...

सीएम साय का बिलासपुर दौरा, बीजेपी का जिला स्तरीय सदस्यता अभियान शुरू, डिप्टी सीएम विजय शर्मा करेंगे प्रेसवार्ता

25
0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। दोपहर 1.50 बजे बिलासपुर जाएंगे। जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। शाम 4.40 पर राजधानी रायपुर वापस लौटेंगे।

बीजेपी का जिला स्तरीय सदस्यता अभियान शुरू

बीजेपी का जिला स्तरीय सदस्यता अभियान आज से शुरू हो गया है। अलग अलग जिलों में अभियान की शुरुआत होगी। जिला अध्यक्षों सहित अन्य पदाधिकारी सदस्यता लेंगे। छत्तीसगढ़ से 50 लाख सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। 6 सितंबर से मंडलों में सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा करेंगे प्रेसवार्ता 

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज प्रेसवार्ता करेंगे। सुबह 11 बजे अपने निवास स्थान पर प्रेसवार्ता करेंगे। अलग-अलग विषयों पर चर्चा की जाएगी। श्री शर्मा दंतेवाड़ा में हुए नक्सल ऑपरेशन की जानकारी देंगे।

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत करेंगे प्रेसवार्ता

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत आज दोपहर 12 बजे कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रेसवार्ता लेंगे। अपराधिक घटनाएं और  महिला सुरक्षा पर चर्चा करेंगे। प्रेसवार्ता में अलग-अलग विषयों की जानकारी देंगे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव रायगढ़ और बिलासपुर दौरे पर 

उप मुख्यमंत्री अरुण साव रायगढ़ और बिलासपुर का दौरा करेंगे। डिप्टी सीएम साव सुबह 10.30 बजे रायगढ़ जाएंगे। रायगढ़ में भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 1.30 बजे रायगढ़ से बिलासपुर जाएंगे। वहां पर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4.30 बजे से आमजनों से मुलाकात करेंगे।

राजधानी में लुटेरों के हौंसले बुलंद

राजधानी में लुटेरों के हौंसले बुलंद हैं। महिला मित्र के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले नाबालिग को चाकू मारकर लूट लिया गया है। घायल युवक का इलाज मेकाहारा में जारी है। शहर के वीआईपी रोड पर मॉर्निंग वॉक पर गए नाबालिग का मोबाइल, पैसे और इअरपोड लूटकर लुटेरे भाग गए। संदेहियों का सीसीटीवी फोटोज भी सामने आया है। यह घटना माना थाना इलाके का है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here