सीएम साय लेंगे गृह विभाग की बैठक, रायपुर दक्षिण विधानसभा के लिए अधिसूचना का प्रकाशन आज से

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 11.30 बजे गृह विभाग की बैठक लेंगे। गृहमंत्री विजय शर्मा भी बैठक में शामिल होंगे। प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा होगी। गृह विभाग के संचालित अभियानों की भी समीक्षा होगी। प्रदेश के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बैठक में मौजूद रहेंगे। 

आज से रायपुर दक्षिण विधानसभा के लिए अधिसूचना का प्रकाशन

रायपुर दक्षिण विधानसभा के लिए अधिसूचना का प्रकाशन आज शुक्रवार से होगा। जल्द ही नामांकन दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। अंतिम तिथि 25 अक्टूबर तक रहेगी। 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संविधा होगी। उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। रायपुर दक्षिण में 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को उपचुनाव के नतीजे आएंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *