CM साय बगिया में लोगों को दिलाएंगे BJP की सदस्यता: 25 सितंबर को प्रदेशभर में भाजपा का मेंबरशिप कैंपेन, मंत्रियों को भी मिली जिम्मेदारी

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में 25 सितंबर को भाजपा का खास सदस्यता अभियान होने जा रहा है। मोर बूथ मोर अभियान में CM विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे। लोगों को भाजपा से जोड़ेंगे। प्रदेश सरकार के मंत्रियों को भी अलग-अगल स्थानों पर सदस्य बनाने का जिम्मा दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दोकड़ा मंडल के बगिया बूथ में शामिल होंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव नगरनार मंडल के आसना बूथ क्र. 20 में अभियान में हिस्सा लेंगे। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विशेष सदस्यता अभियान प्रारंभ होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *