CM साय आज से रोजाना विभागों की करेंगे समीक्षा: पहले दिन कृषि विभाग की होगी चर्चा, जानेंगे किन योजनाओं पर कितना हुआ काम

रायपुर/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार से रोजाना विभागों की समीक्षा करेंगे। अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे। इस बैठक के जरिए वो विभागों में चल रहे काम काज और योजनाओं की प्रोग्रेस रिपोर्ट सभी चीजों पर चर्चा करेंगे।

आज पहले दिन सीएम विष्णुदेव कृषि विभाग समेत लगभग 5 विभागों की समीक्षा बैठक करने वाले हैं।

आज इन विभागों की होगी समीक्षा

सीएम साय पहले दिन कृषि विभाग के साथ-साथ उद्यानिकी, पशुधन विकास, मत्स्य पालन, दुग्ध महासंघ जैसे विभागों और संगठनों की समीक्षा बैठक करेंगे। विभाग में किन योजनाओं पर कितना काम हुआ है। इसको लेकर विस्तार से चर्चा होगी।

मानसून की तैयारियों को लेकर होगी चर्चा

प्रदेश में जल्द ही मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। खेती-किसानी के काम में तेजी आ चुकी है। किसानों के पास खाद बीज की क्या व्यवस्था है, अधिक या कम बारिश होने पर विभाग की क्या तैयारियां हैं। इन सभी विषयों को लेकर चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *