राज्यपाल से मिले CM विष्णुदेव साय, मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को गवर्नर हाउस पहुंचे और राज्यपाल रमेन डेका से शिष्टाचार मुलाकात की। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हुई।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री साय 21 अगस्त को जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे पर रवाना होंगे। ऐसे में उनके विदेश रवाना होने से पहले मंत्रिमंडल विस्तार और नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण की संभावनाएं तेज हो गई हैं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक भाजपा नेतृत्व 14 सदस्यीय मंत्रिमंडल पर सहमत हो चुका है। आगामी विस्तार में 2 संगठन और 1 RSS से जुड़े चेहरे शामिल किए जा सकते हैं। इसमें सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि एक मंत्री सामान्य वर्ग से, दूसरा अनुसूचित जनजाति से और तीसरा पिछड़ा वर्ग से लिया जा सकता है।

संभावित मंत्रियों की सूची में रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, कुरुद विधायक अजय चंद्राकर, दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब के नाम चर्चा में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *