Home Uncategorized सीएम विष्णुदेव साय ने कहा: श्रमिकों को मिलेगा 5 रुपए में भरपेट...

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा: श्रमिकों को मिलेगा 5 रुपए में भरपेट भोजन

27
0

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में श्रमिकों को 5 रुपए में भरपेट भोजन मिलेगा। इसके लिए अन्नपूर्णा दाल-भात केंद्र खोले जाएंगे। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की जाएगी। सीएम विष्णुदेव साय ने विश्वकर्मा जयंती पर इंदिरा गांधी कृषि विवि में कृषि मंडप में राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में ये घोषणाएं कीं। सीएम साय ने 57 हजार श्रमिकों के खातों में 49.43 करोड़ रुपए डीबीटी से ट्रांसफर किए। मुख्यमंत्री ने श्रम विभाग की नई वेबसाइट श्रमेव जयते भी लॉन्च की।

वेबसाइट की डिजाइन को बेहतर बनाने के साथ डैशबोर्ड भी बनाया गया है। यह द्वि-भाषी रहेगा जिसमें हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में सामग्री उपलब्ध रहेगी। यह नई वेबसाइट मोबाइल फ्रेंडली भी रहेगी। वेबसाइट में ई-टिकटिंग प्रणाली श्रमिकों की शिकायत निवारण प्रणाली को सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग कर आसान बनाया गया है। इसमें आई शिकायत का समाधान भी सात दिन में होगा।

ऐसा न होने पर मामला ऑनलाइन उच्च अधिकारियों तक चला जाएगा। सम्मेलन में 0771 3505050 हेल्पलाइन नंबर भी उपस्थित श्रमिकों के साथ साझा किया गया। सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक खुशवंत साहेब, मोतीलाल साहू और अनुज शर्मा भी शामिल हुए। सम्मेलन में

सीएम विष्णुदेव साय ने रायपुर में मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में हितग्राहियों के पैर धोकर उनका अभिनंदन किया। साथ ही आवास की चाबी सौंपी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here